मोदनगंज: घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप चावल लदे ट्रक ने महिला को रौंदा, वह गंभीर रूप से घायल
घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चावल लदा ट्रक ने 55 वर्षीय महिला को रौंद्र दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला को चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया। बाद में दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों को प्रशिक्षु डीएसपी ने समझाया बुझाया और ट्रक को जप्त कर थाना लाया है।