गोरखपुर: खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पिपराइच पुलिस ने विकास भारती तिराहा से किया गिरफ्तार
2 दिन पहले खनन विभाग की टीम ने पिपराइच थाना क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए कुछ वाहन को पकड़ा। अवैद्य खनन करने वाले लोगों ने खनन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें ड्राइवर संतोष पटेल और होमगार्ड भोला जायसवाल घायल हो गए। इन लोगों ने जब्त की हुई गाड़ियों को भी छुड़ा लिया। पुलिस ने आज इस मामले में मनीष कुमार गौतम नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।