गोरखपुर: शहर में ई-रिक्शा का अब रूट और किराया होगा तय, एसपी ट्रैफिक ने दी जानकारी
शहर में बढ़ रहे ई रिक्शा की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने अब ई रिक्शा चालकों के लिए रूट तय करेगा। यूनिक कोड प्राप्त रिक्शा चालक जिस रूट पर ई रिक्शा चलाने की अनुमति पाएगा सिर्फ उसी रूट पर ई रिक्शा चला सकेगा। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि इसके अलावा ई रिक्शा चालकों द्वारा मनमानी तरीके से किराया वसूलने का भी मामला सामने आ रहा है।इसको भी रोका जाएगा।