गोरखपुर: मोतीपुर से कूड़ाघाट तक ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चला कर 22 गाड़ियों का किया चालान
एसपी यातायात संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर तक आज विशेष अभियान चलाकर सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़ी 22 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं एक गाड़ी को टोचन कर यार्ड भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। जिससे निजात देने के लिए इस अभियान को चलाया गया।