गोरखपुर: विशेष सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों को बनाया पार्टी का सदस्य
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आज विभिन्न इलाकों में भाजपा के सदस्यता के विशेष अभियान के तहत लोगों को पार्टी की संस्था दिलाई गई, हालांकि अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष ने विभिन्न इलाके में डोर टू डोर जाकर लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ा और बताया कि गोरखपुर के नौ विधानसभा में 9 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।