गोरखपुर: दर्जनों लोगों को काटकर घायल करने वाले आतंक के पर्याय बंदर को लोगों ने कुस्मही जंगल से पकड़ा
कुसम्ही जंगल में आतंक का पर्याय बने हमलावर बंदर को स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से जाल में फंसाकर पकड़ लिया। एक तरफ भेड़िया ने आतंक मचा रखा है, तो वहीं गोरखपुर में इस बंदर ने भी कोहराम मचा रखा था। बहराइच में जहां भेड़िया का आतंक का सिलसिला थमा नहीं था कि अब गोरखपुर जिले के एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में इस समय एक काले बंदर का आतंक था।