रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी तिराहे से पुलिस ने मिलावटी डीजल से भरा टैंकर बरामद किया,वाहन चालक गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी तिराहे से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मिलावटी डीजल से भरा एक टैंकर बरामद कर लिया पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हिन्दुआरी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर दौरान टैंकर संख्या WB11E 9095 में 24 हजार लीटर अवैध डीजल बरामद कर लिया,और वाहन चालक सुरेश सिंह निवासी हुगली पच्छिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया।