रॉबर्ट्सगंज: पंचमुखी महादेव मंदिर पर हो रहे नाबालिग बालिका की शादी को बाल संरक्षण विभाग ने रुकवाया,बालिका को अभिरक्षा में लिया
पंचमुखी महादेव मंदिर पर हो रहे नाबालिग बालिका की शादी को बाल संरक्षण विभाग ने सोमवार को रुकवा दिया,इडके बाद बालिका को अभिरक्षा लेते हुए बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया। जिला बाल कल्याण समिति को सूचना प्राप्त हुई की पंचमुखी महादेव मंदिर पर एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका की शादी कराई जा रही है सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति के शेषमणि दुबे मौके पर पहुंचे