रॉबर्ट्सगंज: एसपी मुख्यालय के नेतृत्व में महिला थाना अध्यक्ष के प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, साथ रहने को राजी
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के नेतृत्व में महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज द्वारा महिला थाना रावटसगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संबंध में तीन जोडे पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिसमें पति-पत्नी राजी खुशी आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर अपने घर चले गए। तीन अन्य जोड़ों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया