रॉबर्ट्सगंज: जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र ने बताया जून माह में जिले में हुई औसत से कम बरसात,फिर भी नहीं पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव
जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र डॉ हरिकृष्ण मिश्रा ने बताया जून माह में जिले में औसत से कम बरसात हुई है फिर भी खेती पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्हीने बताया कि जून माह में सोनभद्र जिले में 104 मिमी औसत बरसात होती है लेकिन इस वर्ष मात्र 40 मिमी ही बरसात हुई है लेकिन फिर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह बारिश अलग-अलग जगहों पर आच्छादित रही है