माकड़ोन: विधायक महेश परमार ने लसूल्डिया अमरा पहुंचकर कालूसिंह तंवर के पिता के निधन पर संवेदना जताई
Makdon, Ujjain | Sep 3, 2026 माकड़ोन तहसील के गांव लसूल्डिया अमरा में गुरुवार शाम 4 बजे कालूसिंह जी तंवर के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान विधायक महेश परमार शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।