बक्सर: बक्सर में दिव्यांगों के लिए आयोजित हुआ एक दिवसीय नियोजन और व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर, 60 दिव्यांगों का हुआ चयन
Buxar, Buxar | Nov 19, 2024 बक्सर स्थित संयुक्त श्रम भवन आईटीआई परिसर में दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि जिला नियोजनालय द्वारा प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी श्रेणी के आवेदक भाग लेते हैं।