बक्सर: बक्सर स्टेशन के एक्सीलेटर पर रिटायर्ड लोको पायलट बेहोश होकर गिरे, आरपीएफ ने बचाई जान
Buxar, Buxar | Nov 19, 2024 सोमवार को बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे एक्सीलेटर पर एक रिटायर्ड लोको पायलट सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान बेहोश होकर गिर गए. जिसकी सूचना यात्रियों ने आरपीएफ को दी. जिसे गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक दिनेश चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त पीड़ित व्यक्ति के पास पहुंचकर उनका सीपीआर किया गया.