बक्सर: बक्सर में डीएम ने 'हमारा शौचालय हमारा सम्मान' कार्यक्रम का शुभारंभ किया
Buxar, Buxar | Nov 19, 2024 मंगलवार को जिले में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर हमारा शौचालय हमारा सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में डीएम अंशुल अग्रवाल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। डीएम ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता एवं सतत उपयोग के प्रति जागरूकता बढाने के लिए विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को मनाया जाता है।