बक्सर: सदर प्रखंड में पैक्स नामांकन की प्रक्रिया संपन्न, 19 नवंबर से नामांकन पत्रों की होगी संवीक्षा
Buxar, Buxar | Nov 18, 2024 जिले के पांच प्रखंडों में चल रही पैक्स चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संध्या समय 5 बजे संपन्न हो गई. इसी के साथ दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार से होगी. नामांकन के आखिरी दिन प्रखंड कार्यालयों पर उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की काफी भीड़ रहीं. तीसरे चरण में जिले के बक्सर, इटाढ़ी, डुमरांव, केसठ नामांकन हुआ.