कौशांबी में स्वास्थ्य और स्वच्छता पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम, डीआईओएस लाल बाबू मौर्य बोले- बच्चों में जागृत हो वैज्ञानिक सोच!
📍 सिराथू, कौशांबी।
राजकीय बालिका हाईस्कूल कसिया में जिला विज्ञान क्लब की ओर से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता हेतु वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शुद्ध खानपान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक लाल बाबू मौर्य ने कहा कि सफल जीवन के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता बेहद जरूरी है।
बच्चों में वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता का विकास होना चाहिए।
विशेषज्ञ डॉ. किरन गुप्ता ने संतुलित भोजन, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी दी।
वहीं डॉ. संजय श्रीवास्तव ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
दूध, तेल, हल्दी, जीरा और मसालों में मिलावट की पहचान के घरेलू तरीके भी बताए।
विद्यार्थियों को फास्ट फूड से बचने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में पोस्टर, मॉडल प्रदर्शनी और मौखिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
🏆 पोस्टर प्रतियोगिता में नंदनी देवी प्रथम, छवि द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।
🏆 मॉडल प्रदर्शनी में प्रियल सोनी प्रथम, महक तिवारी द्वितीय और शिखा आनंद तृतीय रहीं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ।
सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को डीआईओएस लाल बाबू मौर्य ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद के निर्देशन में हुआ।
प्रधानाचार्या कविता सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान शिक्षक, वैज्ञानिक और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।
#कौशांबी #सिराथू #स्वास्थ्य_जागरूकता #विज्ञान_क्लब #लालबाबू_मौर्य स्वच्छता विज्ञान_प्रदर्शनी शिक्षा @dmkaushambi