कौशांबी: संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम सख्त!
कौशांबी में संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की मौजूदगी में एनआईसी सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।
इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई।
वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई।
🔴 नगर पंचायत चरवा के लंबित कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश।
🔴 पश्चिम शरीरा में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर ईओ से स्पष्टीकरण तलब।
🔴 बैठक में अनुपस्थित रहने पर भरवारी के ईओ और अवर अभियंता से भी स्पष्टीकरण लेने के निर्देश।
डीएम ने सभी नगर निकायों में निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने, साफ-सफाई दुरुस्त रखने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम शालिनी प्रभाकर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Kaushambi #संविधानदिवस #DMKaushambi #AmitPal #नगरविकास विकासकार्य KaushambiNews UttarPradesh