भदोही: भदोही में लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई भदोही के बैनर तले तहसील में शनिवार की दोपहर लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के लिए लेखपाल के पास जाते हैं।