भदोही: बंधवा नई बस्ती में विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर 18 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 234 मीटर की हुई जांच
भदोही नगर के बंधवा नई बस्ती में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मी भारती सिंह के नेतृत्व में विद्युत संयोजन विच्छेदन के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 234 घरों में लगे विद्युत मीटर को चेक किया गया और 18 बड़े बकायदाओं की बत्ती गुल कर दी गई वहीं 12 उपभोक्ताओं का OTS में रजिस्ट्रेशन कराया गया इसके साथ ही 5 मीटर लगाए गए।