भदोही: भदोही के जिलाधिकारी ने मुसहरों सहित असहायों को बांटे कंबल, ठंड से मिलेगी राहत
बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी विशाल सिंह ने आज तहसील ज्ञानपुर के लक्ष्मणपट्टी देवनाथपुर में मुसहर समुदाय सहित असहाय लोगों को 100 कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की ओर से गरीबों की सेवा के लिए यह कदम उठाया गया है।