भदोही: भदोही में गुंडा एक्ट के 11 अभियुक्तों को छह माह के लिए किया गया जिला बदर
अपर जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने गुंडा एक्ट के 11 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की। एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य की अदालत ने सभी को छह माह के लिए जिला बदर किया। जिला बदर होने वालों में औराई, ज्ञानपुर, दुर्गागंज और भदोही के दो-दो अभियुक्त और गोपीगंज, सुरियावां व कोइरौना थाने का एक अभियुक्त शामिल है।