भदोही: दरोपुर समेत विभिन्न मोहल्लों में बिजली चोरी के आरोप में 13 पर FIR दर्ज, 120 बड़े बकायदारों की बत्ती गुल
विद्युत विभाग ने भदोही नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान दरोपुर मोहल्ले में अवैध रूप से बिजली जलाते हुए चार लोगों को पकड़ा गया आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम ने 120 बड़े बकायदारों की कनेक्शन काटे इसमें लगभग 17 लाख रुपए की वसूली की गई।