भदोही: मर्यादपट्टी में स्थित कालीन भवन परिसर में 2000 कालीन बुनकरों को डीएम ने वितरित किए कंबल
भदोही नगर के मर्यादपट्टी में स्थित कालीन भवन परिसर में अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे 2000 कालिन बुनकरों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में सबसे अधिक भीड़ महिलाओं की रही।