Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
btvnewsbharat
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | चंद्रशेखर आजाद पर हमले का वीडियो आया सामने! हमले से पहले/दौरान हमलावरों के हाथ में दिखी रोहिणी घावरी को इंसाफ दिलाने की दफ्ती, कई सवाल खड़े
Hardoi, Hardoi
| Sep 14, 2026
MORE NEWS
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर बड़ा दावा 🔥 हमलावरों के ‘राज’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रोहिणी घावरी के नाम वाली दफ्तियां दिखने का दावा
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026
#ChandrashekharAzad #trendingreelsvideo #facebookvideo #followmeonfacebook
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026
🚨 बाराबंकी हमला कांड को लेकर बड़ा दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले में हमलावर पहले से मौजूद होने का दावा—जिम्मेदार कौन? बाराबंकी में नगीना सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो और सामने आए दावों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या हमलावर पहले से ही मौके पर घात लगाकर खड़े थे? वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में रोहिणी घावरी के समर्थन से जुड़ी दफ्तियां दिखाई देने का भी दावा किया जा रहा है। इसी आधार पर सोशल मीडिया पर रोहिणी घावरी के इशारे पर हमला किए जाने और कुछ लोगों की कथित भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ❓ आखिर जिम्मेदार कौन? अगर हमले की पहले से योजना बनाई गई थी तो इसकी साजिश किसने रची? हमलावर मौके पर पहले से मौजूद थे या नहीं? वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है? और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे वास्तविक वजह क्या थी? अब निगाहें पुलिस जांच पर हैं। प्रशासन को वायरल वीडियो, CCTV और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर हमले की पूरी सच्चाई सामने लानी चाहिए। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो/सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किसी व्यक्ति या समुदाय की भूमिका जांच में प्रमाणित होने के बाद ही उसे तथ्य के रूप में प्रस्तुत किया जाना उचित होगा। City News 24 Live | जनता की बुलंद आवाज #Barabanki #ChandrashekharAzad #BhimArmy #AzadSamajParty #BreakingNews #ViralVideo #BarabankiAttack #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026
तेज आवाज में बाजा बजाने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत मोहम्मदी (खीरी)। नगर के मोहल्ला बाजार गंज में करीब दो माह पूर्व तेज आवाज में बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बाजार गंज निवासी अहमद पुत्र रफीक खान की मां को हार्ट (हृदय) की बीमारी थी। दो माह पूर्व पड़ोस में तेज आवाज में बाजा बजने के कारण मां की तबीयत बिगड़ने लगी। अहमद आवाज कम कराने के लिए गया था, जहां विवाद बढ़ने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अहमद का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घटना ने गंभीर मोड़ ले लिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026
रास्ते की भूमि पर कब्जे की जांच के दौरान दो पक्ष भिड़े, शांति भंग में कार्रवाई इनायतनगर थाना क्षेत्र के इनायतनगर पूरे कोटवा गांव में सरकारी अभिलेखों में दर्ज रास्ते की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लेखपाल ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर शांति भंग के तहत कार्रवाई की और एसडीएम न्यायालय में पेश किया। ग्रामीणों ने रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल बिंदु विज्ञान सिंह जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए और कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। लेखपाल ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल मौके पर भेजा। फुरकान अहमद ने आरोप लगाया कि मोहम्मद अलीम और उनके बेटे अकलीम, कैफ, अफजल व तस्लीम आदि रास्ते की भूमि पर कब्जा कर रहे थे। जांच के दौरान मौके पर पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। उन्होंने मोबाइल में घटना का वीडियो होने की बात कही है। वहीं दूसरे पक्ष की अलीमुल निशा ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटों अकलीम और कैफ के साथ पुश्तैनी कुएं व हैंडपंप के पास सफाई कर रही थीं। तभी फुरकान सहित अन्य लोगों ने उनके बेटों के साथ मारपीट की और धमकी दी। लेखपाल बिंदु विज्ञान सिंह ने बताया कि रास्ते की भूमि पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हुई थी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026
साइड नहीं देने पर दबंगों ने पत्रकार को पीटा, वीडियो वायरल फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के कोटला स्थित एक पेट्रोल पंप के पास साइड न देने के विवाद में बाइक सवार दबंगों ने एक पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्रकार थाना फरिहा क्षेत्र के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते में गाड़ी साइड न देने की छोटी सी बात को लेकर बाइक सवार दबंगों ने पत्रकार की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद दबंगों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों के सामने ही काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026
दो साल से नहीं आ रहा था 5G नेटवर्क: नाराज ग्रामीणों ने जियो टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित हरदौली गांव में नेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीणों के गुस्से का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव में पिछले दो वर्षों से जियो का 5G नेटवर्क ठीक से न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने साइट पर पहुंचे एक टॉवर कर्मचारी को बंधक बना लिया। खराब नेटवर्क से थे परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि उनके इलाके में पिछले दो सालों से 5G नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे इंटरनेट और कॉलिंग सेवा पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो गांव पहुंचे टॉवर कर्मचारी को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसे रोककर बंधक बना लिया। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने कर्मचारी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026
पत्नी के आरोपों के बीच कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल, महिला संग डांस करते दिखे ! पत्नी के आरोपों के बीच कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल ! महिला के साथ डांस करते नजर आने का दावा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा। अयोध्या में कथावाचक देवेंद्र पाठक को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को महिला के साथ डांस करते और कथित तौर पर रोमांटिक अंदाज में नजर आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले उनकी पत्नी ने देवेंद्र पाठक पर एक महिला के साथ रहने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में है। ! हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब और कहां का है तथा उसमें दिख रहे व्यक्ति और महिला की पहचान की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | चंद्रशेखर आजाद पर हमले का वीडियो आया सामने! हमले... - Hardoi News