बिजनौर: बिजनौर में डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिन का अवकाश घोषित
Bijnor, Bijnor | Jan 7, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे बिजनौर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आज मंगलवार व बुधवार को पूर्ण रूप से जिले के समस्त विद्यालय बंद रहेंगे। बढ़ती सर्दी के कारण यह अवकाश घोषित किया गया है।