बिजनौर: बिजनौर के कदरपुर जसवंत आरक्षित वन क्षेत्र में अज्ञात शरारती तत्वों ने लगाई आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Bijnor, Bijnor | Jan 6, 2025 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब 2:00 बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने कादरपुर जसवंत आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगा दी। जंगल में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन में सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और वन कर्मियों ने एक दूसरे के सहयोग से आग पर काबू पाया इस दौरान आग लगने से काफी दूर तक जंगल जल गया। वन विभाग की टीम जांच कर रही है