बिजनौर: गांव बादशाहपुर के सरकारी विद्यालय में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों की हुई नीलामी
Bijnor, Bijnor | Jan 6, 2025 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर के सरकारी विद्यालय में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी की गई है। सोमवार को समय करीब 11:00 बजे एबीएसए मौके पर पहुंचे और नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआत में नीलामी की बोली 3 लाख से शुरू की गई। और 12 लाख 25 हजार पर बोली समाप्त हो गई। इस दौरान और अधिकारी भी वहां पर मौजूद रहे।