बिजनौर: मंडावर क्षेत्र के गांव में शराब के पैसे न मिलने पर नाराज व्यक्ति ने बिजली का तार पकड़ा, हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jan 6, 2025 बिजनौर जनपद में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मे सोमवार को समय करीब 10: बजे मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति शराब पीने का आदि था। उसने घर वालों से शराब के नशे में धुत होकर पैसे मांगे तो उन्होंने शराब के पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने घर में जाकर बिजली का तार पकड़ लिया बिजली का तार पकड़ने से वह जमीन पर गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।