बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस ने 170 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jan 6, 2025 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मोहल्ला जाटान निवासी कमल सैनी को गिरफ्तार किया है। कमल सैनी के पास से पुलिस ने 170 ग्राम चरस बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमल सैनी के घर दबिश देकर उसको गिरफ्तार किया और सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।