फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर प्रखंड में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेसर बाजार में सड़क पर जमा नाले का गंदा पानी
मंगलवार की दोपहर जोरदार हुई बारिश से यहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं प्रखंड के प्रमुख खेसर एवं फुल्लीडुमर बाजार में नाले का पानी सड़क पर बहने लगा। जो कई दुकानदारों की दुकानों एवं घर में घुस गया। इनमें सबसे बदतर स्थिति खेसर बाजार के पीपल चौक के समीप जिलानी पथ की रही। जहां पूरे बाजार का नाले का गंदा पानी सड़क पर घंटों तक जमा रहा। जिससे लोग परेशान रहे।