दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 सोलर प्लेट चोरी मामले में मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी गिरफ्तार!!
👉🏾👉🏾 ₹20 हजार कीमत की चोरी गई सोलर प्लेट बरामद, आरोपी रहमान को पुलिस ने दबोचा!!
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक सोलर प्लेट, जिसकी कीमत करीब ₹20,000 बताई गई है, बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नागलमाफी निवासी मैनकुमार की लिखित तहरीर के आधार पर डॉ. संतोष के फार्म हाउस से एक सोलर प्लेट चोरी किए जाने के संबंध में थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0 277/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में मिर्जापुर पुलिस टीम ने 04 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने वांछित अभियुक्त रहमान पुत्र अकबर, निवासी ग्राम नागलमाफी, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर को ग्राम नौगांवा से ग्राम मिर्जापुर आने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।