श्योपुर: कृषि विभाग द्वारा लिए गए धान बीज के सैंपल, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज गुणवत्ता नियंत्रण हेतु कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को शाम 5 बजे बीज दुकानों से धान बीज के 08 सेंपल लिये गये। जिन्हे लेब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी।