“बैंक का शटर गिरा तो आवाज सड़क तक आई, हक की लड़ाई में कर्मचारी एक साथ नजर आए।”
अररिया। काली बाजार स्थित अररिया मेन ब्रांच परिसर में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल कर अपनी मांगों की आवाज बुलंद की। U.F.B.U. के आह्वान पर आयोजित इस एक दिवसीय हड़ताल की अध्यक्षता छोटे लाल गुप्ता ने की।
कर्मचारियों का कहना है कि 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू हो, सरकार की एकतरफा PLI योजना वापस ली जाए और यूनियनों के साथ बातचीत कर इसमें जरूरी संशोधन किया जाए। साथ ही लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान की भी मांग उठाई गई।
हड़ताल में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी और पेंशनर्स एसोसिएशन से जुड़े लोग शामिल रहे। कर्मचारियों ने साफ कहा कि मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन की आवाज और तेज होगी।
U.F.B.U. ने 11 सितंबर के अलावा 28, 29 और 30 सितंबर को भी अखिल भारतीय हड़ताल का ऐलान किया है। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
#Araria #ArariaNews #BankStrike #BankHadtal #BankEmployees #UFBU #BankNews #BiharNews #ArariaBreaking #BankingNews #Bihar #BankWorkers #NavBihar24 #LatestNews #BreakingNews
Araria, Araria | Sep 11, 2026