हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने रौशनाबाद पुलिस मुख्यालय पहुंच रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
रातों में हल्की ठंड की शुरुआत और त्योहारी सीजन के चलते बढ़ने वाली चोरियों और अन्य वारदातों को लेकर SSP परमेंद्र डोभाल ने जिले भर के सभी थाना कोतवालियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों को चेकिंग करने के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए पुराने अपराधियों की कुंडली खंगालने के लिए भी कहा है।