हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला में देशी शराब के 36 टैट्रा पैक के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब की तस्करी थमती नजर नहीं आ रही। यहां के रोड़ी बेलवाला में देशी शराब के 36 टैट्रा पैक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कालू सिंह चमगादड़ टापू में रहता था और आने वाले यात्रियों को शराब की तस्करी करता था। आबकारी एक्ट के तहत आरोपी कालू सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।