हरिद्वार: सलेमपुर पहुंची महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मैदा छोड़ मोटे अनाज के सेवन की दी महिलाओं को सलाह
उत्तराखंड की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य बुधवार को सलेमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला लाभार्थियों को पोषण किट वितरित किए। रेखा आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं और किशोरियों को मैदा जैसे फास्ट फूड छोड़ कर साबुत अनाज और मिलेट्स का सेवन करना चाहिए, तभी राष्ट्र का विकास होगा।