हरिद्वार: श्यामपुर थाना पुलिस ने निर्माणधीन हाईवे से हुई चोरी का किया खुलासा, चोरी के माल के साथ नहर पटरी से दो चोर किए गिरफ्तार
श्यामपुर थाना पुलिस ने निर्माणधीन हाईवे से हुई चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने नहर पटरी से चोरी के माल के साथ 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम जितेंद्र और इसरार हैं, दोनों ही आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं आरोपियों की सेंट्रो कार से पुलिस ने चोरी किया गया लोहा भी बरामद कर लिय। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया।