बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर के कुल 17 आवारा गोवंश को लखेरी गौशाला पहुंचाया गया
बल्देवगढ़ नगर परिषद द्वारा जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देश पर नगर के 17 आवारा गोवंश को लखेरी गौशाला पहुंचाया गया।जिसमें नगर परिषद CMO अरविंद तिवारी के द्वारा बताया गया कि जिला कलेक्टर के द्वारा टीएल बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।जिस पर नगर के आवारा गोवंश को वाहन के माध्यम से लखेरी गौशाला पहुंचाया गया है।ताकि नगर में कोई दुर्घटना घटित ना हो।