बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ ग्वाल बाबा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग पर स्थित ग्वाल बाबा मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भजन कीर्तन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता में करीब 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अधिक संख्या में ग्वाल बाल कमेटी के कार्यकर्ता एवं नगर वासी शामिल हुए।