बल्देवगढ़: आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र चंद्रपुरा की स्थिति जर्जर होने पर ग्रामीणों ने की मरम्मत करवाने की मांग
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति जर्जर हो चुकी है।जिस कारण से आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंच रहे बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।जिस पर ग्रामीणों ने शासन से आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत करवाने की मांग की है।साथ ही बताया गया कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करीब 30 वर्ष पहले हुआ था। और अब इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है।