बल्देवगढ़: रमपुरा नजदीक सेवार गांव में पानी की टंकी पर वेल्डिंग का काम करते समय करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत रमपुरा नजदीक सेवार गांव में पानी की टंकी पर वेल्डिंग करते समय करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।जिसमें बताया गया कि मृतक महेंद्र रैकवार पुत्र मोहन रैकवार जो की गांव में पीएचई विभाग द्वारा नवनिर्मित पानी की टंकी पर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। तभी करंट लगने से घायल हो गया।जिसे जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।