बल्देवगढ़: बड़ाघाट के हल्का पटवारी पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के लगाए आरोप, तहसीलदार से की कार्रवाई की मांग
बल्देवगढ़ तहसील क्षेत्र के बड़ाघाट ग्राम पंचायत हल्का पटवारी राहुल सेन पर ग्रामीणों के द्वारा भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।जिसमें ग्रामीण श्याम अहिरवार,दशरथ रैकवार,शंकर यादव द्वारा बल्देवगढ़ तहसीलदार को पटवारी के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।जिसमें बताया गया कि पटवारी के द्वारा काम के एवज में रिश्वत की मांग की जाती है।