किसान संघ पदाधिकारियों से कलेक्टर ने किया संवाद
किसानों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिलाया विश्वास
आगर मालवा, 3 अगस्त 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कृषि कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश सरकार एवं प्रशासन किसानों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, जिले के किसानों की सभी समस्याओं का सकारात्मक समाधान समयसीमा में सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगर में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहीं। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, पीएम फसलबीमा योजना सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक मे कलेक्टर ने भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री रामनारायण तेजरा, प्रांतिय उपाध्यक्ष श्री डूंगर सिंह तथा श्री राघु सिंह, श्री प्रमोद जोशी, श्री भागीरथ पाटीदार, श्री उमेश पाटीदार सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों से चर्चा कर किसानों की प्रमुख समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली, और किसानों के समस्याओं के निराकरण का विश्वास दिलाया।
बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की ओर से फसल बीमा राशि का भुगतान काफी कम मिलने, मुआवजा नहीं मिलने, जिले की गौशालाओं को जमीन आवंटन आवेदनों का निराकरण करने संबंधी प्रकरणों का तत्परता पूर्वक निराकरण करने किसानों की बैंकों में बंधक भूमि के क्रय-विक्रय, नामांतरण में आ रही समस्याओं के समाधान करने तथा किसानों की विद्युत आपूर्ति एवं लो वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की, इस पर कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 07 अगस्त से जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। राजस्व संबंधी प्रकरणों का भी मौके पर निराकरण किया जाएगा। राजस्व प्रकरणो के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा एडीएम द्वारा की जाएगी।किसान संघ पदाधिकारियों ने कलेक्टर के साथ हुए संवाद एवं दिलाए गए विश्वास को संतोष जनक बताया तथा पदाधिकारियों ने कलेक्टर का स्वागत भी किया।
CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा