कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
जनविश्वास अभियान शिविरो में सभी विभाग लंबित शिकायतो, समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर
आगर मालवा, 3 अगस्त/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में 07 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी से परिपूर्ण रहे। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित जनविश्वास शिविरों में सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी व विकासखण्ड स्तरीय जनविश्वास शिविरों में पहुंचकर संबंधित आवेदको से चर्चा कर उनकी शिकायतों का संतुष्टि के साथ समाधान करें। लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा में आवेदको को सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों को दिए।
बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ.मीना ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को पूरी गंभीरता से लें और निर्धारित शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। जनसमस्याओं, शिकायतों का निराकरण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें और ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए की सभी विभाग सुनिश्चित करें कि 100 दिवस से अधिक की कोई भी सीएम हेल्पलाइन लंबित न रहे और ना ही कोई शिकायत नॉन अटेंडेंट रहे। कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में आपसी समन्वय संबंधी बिंदुओं को रखकर अंतर्विभागीय बिंदुओं का निराकरण करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिले के लिए शिविर कैलेंडर और अभियान के प्रमुख 20 बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी, बताया गया कि पहला शिविर तनोडिया में 07 अगस्त 2026 को आयोजित किया जा रहा है, जिले के सभी जिला व विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Ujjain Commissioner
#agarmalwa
#आगरमालवा