कुलपहाड़: महेवा में मोक्ष धाम न होने के कारण दो दिन घर में रखा रहा शव, तिरपाल तानकर किया गया अंतिम संस्कार
विकासखंड के ग्राम महेबा में मोक्ष धाम और शेड की व्यवस्था न होने से कैंसर से पीड़ित मनोज कुमार (पुत्र श्रीपत) का शव दो दिन तक घर में रखा रहा। लगातार बारिश के कारण खुले में अंतिम संस्कार करना संभव नहीं था। शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर बल्लियां गाड़कर तिरपाल ताना और उसके नीचे अंतिम संस्कार किया।