सासनी: गांव देदामई में छत से गिरकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर किया
Sasni, Hathras | Oct 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव देदामई में घर की छत से गिरकर एक बुजुर्ग अशोक पुत्र शंकर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग के छत से गिरते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन घायल हालत में बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।