उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन-नागदा मार्ग पर कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोग घायल
उज्जैन-नागदा रोड पर रूईगढ़ा गांव के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक दूसरी कार भी ट्