भीलवाड़ा: एसडीएमसी की प्रथम बैठक संपन्न, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में एसडीएमसी सदस्यों , संस्था प्रधान एवं अभिभावकों की उपस्थिति में नए सत्र 2026- 27 की एसडीएमसी की प्रथम बैठक एवं नव प्रवेशित बच्चों का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती उर्मिला जोशी ने नव प्रवेश छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं शिक्षण में रुची रखने के लिए कहा।