जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार की सुबह 11 बजे संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वज्रगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों एवं गार्डों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया।