श्रीनगर: भरैली गांव में बकरी के फसल खाने से मना करने पर पड़ोसी ने मारपीट कर तीन लोगों को किया घायल
बौंसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन भरैली गांव में रविवार को बकरी के फसल खाने से मना करने पर पङोसी ने मारपीट कर तीन लोंगो को घायल कर देने का मामला सामने आया है। ईलाज करवाने के कारण मंगलवार को दो बजे घायल के द्वारा बौंसी थाना में आवेदन दिया गया है। घायल निधि परिहस्त ने बताया कि रविवार को प्रदीप झा का बकरी खेत में लगे फसल को खा रही थी।